फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajendra Singh will make aware about water conservation in the valley

जन जागरूकता:  घाटी में जल संरक्षण की अलख जगाएंगे जलपुरुष राजेंद्र सिंह, बोनियार से उड़ी तक करेंगे पदयात्रा  

Thu, 21 Apr 2022 05:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 05:38 AM IST
सार

मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र सिंह पांच-छह दिन तक बोनियार से उड़ी तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे और उनमें जल संरक्षण के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे।

विज्ञापन
Rajendra Singh will make aware about water conservation in the valley
water - फोटो : istock

विस्तार

जल पुरुष कहलाने वाले राजेंद्र सिंह कश्मीर घाटी में जल संरक्षण की अलख जगांएगे। वह ईद के बाद कश्मीर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बारामुला के बोनियार से उड़ी तक पदयात्रा कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। राजस्थान के अलवर जिले के जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह को ‘भारत के वाटरमैन’ के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2001 में मैग्सेसे पुरस्कार और वर्ष 2015 में स्टॉकहोम जल पुरस्कार जीता। राजेंद्र सिंह ने कहा कि वह एक स्थानीय गैर-सरकारी संगठन विश्वग्राम ट्रस्ट के माध्यम से बोनियार का दौरा करेंगे। वह पांच-छह दिन बोनियार से उड़ी तक पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे और उनमें जल संरक्षण के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तारीख तय नहीं है, लेकिन वह ईद-उल-फितर के बाद आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोनियार में सूख रहे हैं झरने

उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) उड़ी हरविंदर सिंह ने एक ट्वीट में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, झरनों (विशेषकर बोनियार में) के सूखने की खबर मिल रही है। इसे रोकने के लिए राजेंद्र सिंह उड़ी-बोनियार का दौरा कर रहे हैं और जल संरक्षण के प्रयासों में हमारी मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed