फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raj Bhavan's helicopter will airlift patient in emergency

इमरजेंसी में रोगी को एयरलिफ्ट करेगा राजभवन का हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
Raj Bhavan's helicopter will airlift patient in emergency
जम्मू। इमरजेंसी में गंभीर रोगी को राजभवन का हेलीकॉप्टर भी एयरलिफ्ट करेगा। एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए राजभवन के हेलीकॉप्टर के निशुल्क उपयोग को मंजूरी दी है। बैक टू विलेज में ग्रामीणों द्वारा लिए गए फीडबैक के आधार पर आपात चिकित्सा रोगी देखभाल समस्या को गंभीरता से लिया गया है। खासतौर पर कठिन सर्दियों में रास्ते बंद हो जाने पर दुर्गम और पहाड़ी इलाकों से ऐसे रोगियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचाना अति मुश्किल रहता है।
विज्ञापन

एलजी के हस्तक्षेप के बाद राजभवन के बेल 407 को प्रदेश में दुर्गम क्षेत्रों में आपात स्थिति में मरीजों को लिफ्ट करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। ये उन्हीं मरीजों के लिए होगा जो चॉपर सेवा के लिए खर्च नहीं उठा सकते हैं। हेलीकॉप्टर आपात चिकित्सा सुविधा को प्रभावी ढंग से उपयोग के लिए संबंधित उपायुक्त, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें स्थिति की गंभीरता, रोगी की आय की स्थिति और आवश्यकता के रूप में एयरलिफ्ट का कारण बताया जाएगा। यह हेलीकॉप्टर सेवा विशेष रूप से उन रोगियों के लिए आपातकालीन एयरलिफ्ट को पूरा करेगी जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और हेलीकॉप्टर सेवा के लिए रियायती शुल्क का भुगतान नहीं कर सकते हैं। रियायती सुविधा पहले से ही मंडलायुक्तों के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed