फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raise the temperature in Jammu

आने वाले दिनों में और गर्मी झेलने को रहिए तैयार

Sun, 15 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 15 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Raise the temperature in Jammu
गर्मी से लोग परेशान - फोटो : Amar Ujala
रियासत में आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। जम्मू में बढ़ती तपिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लू के थपेड़ों से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। इंसानों के साथ जीव-जंतु बेहाल हैं।
विज्ञापन


इसके विपरीत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में थोड़ी राहत बनी हुई है। बीती रात अधिकतर क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी में आगामी दिनों में मौसम साफ रहने पर सभी क्षेत्रों में पारा चढ़ेगा। इस बीच न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। 
विज्ञापन


जम्मू में रविवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन में चार डिग्री पारे के उछाल के साथ तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 4.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा एक डिग्री चढ़कर 24.9, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 6.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान दो डिग्री चढ़कर 22.1, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटन स्थल गुलमर्ग में 11.8 मिलीमीटर बारिश के साथ सामान्य से दो डिग्री कम 12.0, लेह में 21.7 और कारगिल में 20.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों को छोड़कर आगामी 21 मई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed