फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raise the temperature in Jammu

घाटी में दिन का पारा सामान्य से 8-9 डिग्री ऊपर

Thu, 25 Feb 2016 08:12 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Raise the temperature in Jammu

इस बार गर्मी अपने प्रचंड रूप को सीजन से पहले ही दिखा सकती है। पिछले कई दिन से कश्मीर और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा भी सामान्य से ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


फरवरी में अमूमन ठंडा रहने वाले श्रीनगर में दिन का तापमान लगातार बीस डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक मार्च तक मौसम के ऐसे ही आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी दिन का तापमान लगातार गर्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 10.4 डिग्री से लेह सबसे सर्द

Raise the temperature in Jammu

पहलगाम वीरवार को अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री ऊपर 16.3, गुलमर्ग में सामान्य से नौ डिग्री ऊपर 9.8, लेह में 9.9 और कारगिल में 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा तीन डिग्री ऊपर 25.9, बनिहाल में आठ डिग्री ऊपर 20.6, बटोत में सात डिग्री ऊपर 20.3, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दो डिग्री ऊपर 23.5 और भद्रवाह में सामान्य से नौ डिग्री ऊपर 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जम्मू का तापमान 26 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बीती रात के न्यूनतम तापमान में कारगिल माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्द होने में दूसरे नंबर पर रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4, पहलगाम में माइनस 3.1 और श्रीनगर में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed