{"_id":"59035a914f1c1b751dc0c372","slug":"rains-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत पर मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत पर मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 28 Apr 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उबाल खा रहे जम्मू को गर्मी से राहत मिलेगी। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की और तेज बारिश होगी। मौसम के बदले मिजाज का असर लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा। 3-4 मई को भी मौसम में बदलाव रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री नीचे चल रहा है।
श्रीनगर में शुक्रवार देर शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। कश्मीर के सभी जिलों में मौसम अभी सुहाना बना हुआ है। यहां दिन का पारा 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। लेकिन जम्मू में शुक्रवार को पारे में फिर उछाल आया। दिनभर मौसम साफ रहने से तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के साथ तपिश का बाजार की खरीदारी पर असर दिख रहा है।
गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। तपिश बढ़ने से लोग पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान रामबन और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और गिरते पत्थर चुनौती बने हुए हैं। इस सीजन अभी तक हाईवे पर दो तरफा यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा छोटे बड़े वाहनों को छोड़ा गया। रियासत में अप्रैल माह में निरंतर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहे हैं। हालांकि अप्रैल के मध्य में जम्मू का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।