{"_id":"6a2c74a5091ce2e6a50a7e15","slug":"rain-yellow-alert-jammu-news-c-10-jmu1062-937187-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत, सप्ताह तक यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत, सप्ताह तक यलो अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी के चलते भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली। दोपहर खिली धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। इस बीच श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार और रविवार को लेकर मौसम के तेवर तल्ख रहने के संकेत दिए हैं और सप्ताह तक कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी दो दिन तक मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि शहर में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें हुईं जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के आसपास बना हुआ है।
-- -- -- -- --
यात्रा करने वाले रहें सतर्क
निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि मौसमी बदलाव का असर केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भी दिखेगा। यलो अलर्ट को देखते हुए विभाग ने ऊंचे और संवेदनशील इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों और वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है क्योंकि तेज हवाओं और अचानक बारिश से पहाड़ी मार्गों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है।