{"_id":"58a9a79e4f1c1bac12d8514c","slug":"rain-snowfall-in-many-places-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत कई ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। जबकि मैदान इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिन भर मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला चलता रहा। कभी बादल आए और हल्की बूंदा बांदी हुई और कभी तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।
जम्मू में सुबह बारिश हुई लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर को एक फिर बादल गहराएं और हल्की बारिश हुई। बाद में भी कभी मौसम साफ रहने तो कभी बादल गहराने का सिलसिला जारी रहा।
वहीं जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अभी भी एकतरफा ही यातायात बहाल किया जा सका है। रविवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन आएं। हाईवे पर कई जगह फिसलन व भूस्खलन की आशंका के चलते धीरे-धीरे वाहन जम्मू की तरफ आएं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के अनुसार मौसम अगर साफ रहा तो सोमवार को जम्मू से श्रीनगर की तरफ वाहनों को रवाना किया जाएगा। मौसम में उतार चढ़ाव के बावजूद रियासत के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी का एहसास होने लगा है। श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कारगिल में रियासत में सबसे कम अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा