{"_id":"6211e787d48f0a0af177745a","slug":"rain-snowfall-expected-in-few-days-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Jammu Kashmir: प्रदेश में 22 से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार, लेह और कारगिल में अभी कड़ाके की ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update Jammu Kashmir: प्रदेश में 22 से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार, लेह और कारगिल में अभी कड़ाके की ठंड
Sun, 20 Feb 2022 12:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:33 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 22 और 23 फरवरी को जम्मू और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें 22 फरवरी को मौसम अधिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Weather Update Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 22 और 23 फरवरी को जम्मू और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें 22 फरवरी को मौसम अधिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
पिछले कई हफ्ते से मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में उछाल आया है। लेकिन रात में ठंडक हो रही है। जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर में अधिकतम स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, पहलगाम में माइनस 5.4 और गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 23.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 2.1, कटड़ा में 8.4 और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 और कारगिल में माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।