फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain problem

बारिश में पानी की निकासी नहीं होने से शहर में जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
rain problem
जम्मू। शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से एक बार फिर से लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा है। पानी की निकासी नहीं होने से यूनिवर्सिटी रोड, कनाल रोड, बेली चराना, बिक्रम चौक, बीसी रोड सहित अन्य इलाकों में सड़कें जलमग्न रहीं, जिसका असर यातायात पर भी पड़ा है। सुबह से दोपहर तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, गड्ढों में पानी भरने से वाहनों चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के लिए बरसात का मौसम अब आफत बनने लगा है। हाईवे सहित संपर्क मार्गों पर जल निकासी के लिए डाली गई नालियां बंद होने से महेशपुरा, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, गांधी नगर, पनामा चौक समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। यूनिवर्सिटी रोड में एक तरफ गड्ढे होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। इससे काफी समय तक जाम की स्थिति उत्पन्न रही। भी रही। केनाल रोड में ऐसी ही स्थिति रही। सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति रही है। पुराने बस स्टैंड की छत्त टपकती रही है। बारिश थमने के बाद ही पानी की निकासी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed