फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain likely in some parts of Jammu Kashmir, Amarnath pilgrims will get relief

जम्मू कश्मीर में मानसून सक्रिय: प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 4 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। शनिवार को भी कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है।

विज्ञापन
Rain likely in some parts of Jammu Kashmir, Amarnath pilgrims will get relief
जम्मू के गांधी नगर में हुआ जलभराव - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मानसून के बीच शुक्रवार को कुछ हिस्सों में बारिश से तपिश से राहत मिली। मौसम में बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री नीचे चल रहा है। इससे भीषण गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 4 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को भी कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। 11 बजे के करीब बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच शहर और आसपास के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


यहां 5.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 31.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 24.5, बटोत में सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 24.8, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 28.0 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भद्रवाह में सामान्य से 7.7 डिग्री गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ और उधमपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। कश्मीर में मौसम साफ रहा, लेकिन तपिश से राहत रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 27.0, पहलगाम में सामान्य से 4.9 डिग्री गिरकर 21.1 दर्ज किया गया। 

 

गुलमर्ग में सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी मौसम में उतार चढ़ाव से तपिश से राहत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed