फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain

तेज बारिश से सड़कों में जलभराव, आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल

विज्ञापन
rain
जम्मू। शाम को तेज बारिश और तूफान से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शास्त्री नगर और गांधी नगर में पेड़ गिरने सहित बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने से आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तूफान के साथ ही तेज बारिश ने शहर को आगोश में ले लिया। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, तूफान के चलते गांधी नगर और शास्त्री नगर में पेड़ गिरने से बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे शास्त्री नगर, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, बाहु प्लाजा, बिक्रम चौक, बेली चराना और पुराना शहर में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश थमने के बाद कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुट गए। इसी तरह बारिश से गांधी नगर, ज्यूल चौक, पनामा चौक, ग्रीन बेल्ट, गांधी नगर मेन स्टाप, शास्त्री नगर में सड़कों में जलभराव की स्थिति रही। बारिश थमने के बाद ही पानी की निकासी हो पाई। इस दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी पेश आई है।
विज्ञापन

बारिश से वेयरहाउस से बेलीचराना जाने वाली सड़क का हालबेहाल हो गया। पत्थर सड़क में आ गए। इसके अलावा गड्ढों में पानी भर गया। छन्नी रामा, बाहु प्लाजा-नरवाल सड़कों में पड़े गड्ढ़ों में भी पानी भर गया। बिजली विभाग के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। समस्या का निदान किया जा रहा है। जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed