{"_id":"eaec1166abdadc30e5ebd407aafd2998","slug":"rain-in-many-places-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई स्थानों पर बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई स्थानों पर बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
रियासत में शनिवार दोपहर बाद से मौसम फिर बिगड़ने लगा। आसमान में बादल छा गए तथा कोहरे का असर भी शुरू हो गया। कठुआ के पर्वतीय इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हलकी बारिश हुई। इससे ठंड काफी बढ़ गई। घाटी तथा लद्दाख में कई स्थानों पर न्यूनतम पारा शून्य के नीचे है।
कश्मीर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों को सुबह नौ बजे के बाद खोलने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को श्रीनगर में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
शनिवार शाम को श्रीनगर तथा जम्मू के आसमान में बादल छा गए तथा हलके कोहरे का असर शुरू हो गया। हालांकि, जम्मू एवं श्रीनगर में दोपहर तक हलकी गुनगुनी धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान घने बादलों से घिर गए। शनिवार को कारगिल एवं लेह सबसे अधिक ठंडे रहे।
विज्ञापन
कारगिल का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री, लेह का अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान माइनस 13.6 डिग्री और श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में अधिकतम तापमान 17.9 एवं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। राज्य के अधिकांश हिस्से शीत लहर की चपेट में रहेंगे।