फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain in many parts of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 18 मई तक खराब रहेगा मौसम

Fri, 13 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rain in many parts of Jammu and Kashmir
बारिश - फोटो : अमर उजाला
रियासत कई हिस्सों में वीरवार को जमकर बारिश हुई। बटोत में बादल फटने से 72.6 मिलीमीटर तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रियासत में 18 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा। 
विज्ञापन


श्रीनगर में 3.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई तो पहलगाम में 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बटोत में सबसे ज्यादा 72.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को कश्मीर और जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी। 
विज्ञापन


14 मई को कुछ इलाकों में बारिश होगी। ऐसा ही हाल 15 मई को भी रहेगा। 16 मई को भी कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 17 मई को अधिकतर इलाकों में बारिश होगी। 18 मई को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि जम्मू शहर में सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहने से तेज धूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई। रियासत में बिगड़े मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। श्रीनगर में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 15.6 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और बटोत में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed