{"_id":"607b3d758ebc3ed63c4bde7d","slug":"rain-fal-samba-news-jmu233686132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण नहीं चली कंबाइन मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण नहीं चली कंबाइन मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार देर शाम को तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ किसानों की गेहूं की फसल की कटाई हुई थी, लेकिन दाने बाहर खेतों में पड़े हैं। उनका कहना है कि अगर बारिश तेज हुई तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। पशुओं के चारों के लिए भूसा भी नहीं बन पाएगा। उसके लिए भी हमें चिंता सता रही है। बेमौसम बारिश के चलते किसानों की नींद उड़ गई है। किसान भगवान दास, रशपाल सिंह, दर्शन सिंह, राज कुमार, बलदेव सिंह, जनक राज ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कटाई करने के लिए कंबाइन मशीनें भी पहुंच गई थीं। कटाई का काम चल रहा था, लेकिन शाम होते ही तेज हवा और बारिश ने मशीन के चक्के जाम कर दिए। सुबह बारिश के कारण हमारी गेहूं की कटाई नहीं हो पाई।
--------------
बारिश ने गेहूं फसल पर डाला असर
अरनिया। बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार को हुई इस बारिश ने गेहूं फसल की कटाई को करीब एक सप्ताह और आगे धकेल दिया। करीब तीन दिन से लगातार बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने बाद में रात करीब ग्यारह बजे तेज बारिश का रूप धारण कर किसानों को चिंता में डाल दिया।
अमर नाथ, बालक रामतीर्थ सिंह, गुरदीप सैनी व मंजीत सिंह आदि किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल के लिए कड़कती धूप की सख्त जरूरत है। शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश ने इस फसल को समेटने का समय करीब एक सप्ताह बढ़ा दिया। कहा कि कुछ दिन पहले जिस प्रकार लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लगा कि जल्द ही इस फसल को समेटने का कार्य शुरू हो जाएगा। बारिश से फिलहाल किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। मगर आने वाले दिनों में मौसम का रवैया इसी प्रकार रहता है तो चिंता का विषय बन सकता है। खबर लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी थी, जबकि किसानों में भी चिंता बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
रुक-रुक हुई बारिश से किसानों की बढ़ी दिक्कतें
बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
आरएस पुरा। उपजिले में शनिवार सुबह से रुक-रुक हो रही बारिश से गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। दूसरी तरफ इससे किसानों की परेशानियां बढ़ी हैं। इन दिनों लगभग खेतों में लगी गेहूं की फसल पककर तैयार है। किसान कटाई कर रहे हैं। बारिश के चलते अब जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता तब तक किसानों को गेहूं की कटाई करने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
किसान चमन लाल का कहना है कि जिस समय बारिश की जरूरत थी तक बारिश नहीं हुई, और गेहूं की फसल तैयार होने पर हुई बारिश से कटाई का कार्य आगे करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पक कर तैयार गेहूूं का दाना भी काला पड़ सकता है, जिससे इसकी कम कीमत पर बेचना पड़ता है। किसान हरपाल सिंह सिंह का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा चलने पर फसल गिरने पर अधिक नुकसान हो सकता है। गेहूं के दाने गिरने पर झाड़ कम होता है। संवाद