फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

बारिश के चलते कई स्थानो पर जलभराव से वनी रही परेशानिया

विज्ञापन
rain fal
वारिश के चलते कुल्लिया- गेगिया सडक तलाव वनी - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपजिला अस्पताल में आए रोगियों को परिसर में जलभराव के कारण आनेजाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार व कई वार्डों में पानी की निकासी की उपयुक्त व्यवस्था न होने पर सड़कें व गलियाें ने तालाब का रूप ले लिया। सबसे अधिक परेशानी कुल्लियां से गेगिया तक सड़क के दोहरीकरण का काम पूरा नहीं होने पर कई घंटों तक जलभराव के चलते सड़क पर पानी जमा होने पर वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से आनाजाना पड़ा। राहगीर अजय कुमार ने कहा कि बारिश के बाद भी न तो नगर पालिका और न ही पीडब्ल्यूडी सड़कें व गलियों के तालाब बनने पर पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी को बरसात के पहले प्रबंध करना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। चमन लाल का कहना है कि दो-तीन घंटे बारिश होने पर कस्बे के बाजार की सड़क तालाब का रूप ले लेती है। नगर पालिका को मास्टर प्लान बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर वाहन चालकों, राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसका समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुई बारिश से किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए काफी राहत मिली। किसान कृष्ण लाल का कहना है कि काफी दिनों से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से किसान आने वाले दिनों में धान की रोपाई अब समय पर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना, किसानों को राहत
रामगढ़। क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कुछ दिनों से पारा चढ़ने से लोगों का बहुत बुरा हाल था। क्षेत्र में किसानों को भी बारिश से राहत मिली है। किसानों को पानी की बहुत जरूरत थी, जो पूरी हो गई है। आज खेतों में पानी जमा हो गया है। इस समय किसान धान की रोपाई में जुटे हैं। संवाद
बारिश से किसानों को मामूली राहत
नही हुआ खेतों में जलभराव
अरनिया। चार दिन के इंतजार के बाद बुधवार को हुई बारिश से किसानों को खास लाभ नहीं मिला, जबकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली।
वहीं करीब आध घंटा हुई बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। वहीं उमस व गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। हेमराज, ज्ञानचंद, विजय कुमार, गुरदीप सिंह, गुरिंद्रजीत सिंह व मनोहर लाल आदि किसानों के अनुसार भले ही आधा घंटा बारिश हुई, मगर खेतों में जलभराव नहीं हो सका।
हालांकि थोड़ी नमी जरूर हुई है, जिससे रोपाई नहीं कर सकते। देर शाम खबर लिखे जाने तक आसमान पर हल्के बादल छाये थे, जिससे उमस व गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत जरूर मिल रही थी।

फोटो
पेड़ गिरने से अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कारें क्षतिग्रस्त
आरएस पुरा। बारिश के साथ चली हवा के चलते उपजिला अस्पताल में एक पेड़ गिर गया। जिस स्थान पर पेड़ गिरा वहां तीन कारें खड़ी थी, जो क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस समय पेड़ गिरा कोई पास में नहीं था। बताया जा रहा है कि पेड़ काफी पुराना था, जो सूख गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed