फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

दोपहर को हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
rain fal
आरएस पुरा। उपजिले में शनिवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिलने के साथ किसान वर्ग के लोगों को भी राहत मिली। कई दिनों से छाऐ काले बादल देखे जाने के बाद बारिश नहीं होने पर एक ओर पड़ रही गर्मी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी ओर हैंडपंपों के पानी का जलस्तर नीचे चला गया था।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में नाले भी पानी से भर गए। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को भी हुई बारिश को खेतीबाड़ी के लिए बेहतर बताया। किसान रोशन लाल का कहना है कि इन दिनों किसान धान की फसल लगाने के लिए तैयारी कर रहे थे, पर नहरों में पानी जरूरत के मुताबिक नहीं होने पर किसान भी आसमान की ओर देख रहे थे। शनिवार को बारिश होने पर अब खेतों में धान लगाए जाने के लिए किसान तैयार कर पाएंगे।
विज्ञापन

किसान हरदेव सिंह का कहना है कि लोगों की उम्मीद थी कि बारिश होने पर किसानों को राहत मिलेगी। शनिवार को लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से एक और लोगों को पड़ रही गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर किसानों के लिए भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली निजात
बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली
बाड़ी ब्राह्मणा। शनिवार को हुई तेज बारिश से लोगों ने गर्मी से निजात पाई है। सुबह से ही बादल छाए थे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि बारिश हो सकती है। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश तेजी से शुरू हुई, जिससे लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
जिन लोगों ने बारिश से बचने के लिए छतरी का सहारा लिया। तेज हवा के कारण उनकी छतरी भी उड़ रही थी। कई लोग बीच बारिश में फंस गए। कई ने बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थान का सहारा लिया। तेज हवा के चलते गाड़ी चालक भी धीमी गति से चल रहे थे। पिछले दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे कस्बे वासियों ने इस बारिश से राहत की सांस ली है।
झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
किसानों को भी मिलेगा लाभ
अरनिया। करीब एक माह से बारिश के लिए तरस रहे लोगों को शनिवार को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं सूखे व बंजर हो चुके खेत खलियानों में भी गीलापन आना शुरू हो गया।
बीते तीन चार दिन से मौसम में आए बदलाव के बाद लगातार बारिश के आसार बनते रहे। मगर हर बार निराशा ही हाथ लगी। यहां तक कि शुक्रवार देर रात तक बारिश के आसार बनते बिगड़ते रहे। शनिवार दोपहर बाद घने व काले बादलों का जमावड़ा होने के बाद चमक व तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब पौना घंटा हुई बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। वही कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे विद्युत अपूर्ती को बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
किसानों के अनुसार हालांकि इसे मानसून का आगमन नहीं कहा जा सकता, मगर फिलहाल शनिवार को हुई इस बारिश से हमें धान रोपाई के लिए सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली
विजयपुर। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। क्योंकि कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण हर वर्ग परेशान था। शनिवार को हुई तेज बारिश से किसान वर्ग काफी खुश नजर आ रहा है। इस समय धान की रोपाई चल रही है, और किसानों को पानी की जरूरत थी। इस बारिश से किसानों ने काफी राहत की सांस ली। तेज बारिश के कारण हम लोगों को काफी राहत मिली है। संवाद
बारिश के चलते देविका नदी उफान पर
बाड़ी ब्राह्मणा। शनिवार को हुई बारिश पुरमंडल में देविका नदी भी उफान पर आ गई। बारिश के चलते देविका नदी में पानी का बहाव तेज हो गया, और देखते ही देखते नदी दोनों ओर से भर गई। लोगों की आवाजाही पहले ही बंद कर दी गई थी। लोगों ने मंदिर में दर्शन करने के लिए बनाए गए पुल का सहारा लिया और नदी के दोनों ओर दुकानों और राहगीरों को सावधानी बरतने के लिए कहा।
सीएचसी की सड़क ने धारण किया तालाब का रूप
रामगढ़। जून माह की बारिश ने केंद्र सरकार व प्रदेश प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है। कई वर्षों से विकास को तरस रही सीएचसी जाने वाली सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है।
शनिवार को हुई बारिश से सीएचसी जाने वाली सड़क में इस कदर पानी जमा हो गया कि मरीजों को निकासी का इंतजार करना पड़ा। जिन मरीजों के पास अपने वाहन थे वह तो सड़क पार कर गए, लेकिन जिनके पास वाहन नहीं थे, उनको कपड़ों को उठाकर गंदे पानी से गुजरना पड़ा और कई लोग को पानी की निकासी का इंतजार करते रहे। स्थानीय निवासी किरण कुमार, रविंद्र कुमार, पार्षद दिलबाग सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर जरा सी बारिश होते ही रामगढ़ अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क तालाब का रूप ले लेती है। संवाद
दूसरे दिन हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रामगढ़। क्षेत्र में शनिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले तो वहीं किसान नेता भगवान चौधरी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, हैप्पी सिंह जमवाल, बिकी सिंह जमवाल, जसवंत सिंह, जरनैल सिंह नरसि चौधरी ने कहा कि शनिवार को सुबह बहुत अच्छी बारिश हुई है। हमारे खेतों में पानी रुकना शुरू हो गया है। अगर इसी तरह से इंद्र देवता हमारे किसानों पर मेहरबान रहे, तो हमारी धान की फसल अच्छी तरह से तैयारी होगी। संवाद

आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान
रामगढ़। शनिवार दोपहर से शाम तक हुई बारिश से एक तरफ जहां किसानों के चेहरों पर रौनक आई, तो दूसरी तरफ बिजली के गुल होने से समूचा रामगढ़ क्षेत्र अंधेरे में समाया रहा। बारिश और आंधी से 33 केवी लाइन में खराबी आई गई। कई जगहों से बिजली के खंभों को नुकसान हुआ। कई जगहों पर तारें पेड़ गिरने से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। आंधी पानी के चलते कई फीडर बंद हो गए। इससे रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आंधी थमने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक लोग बिजली के आने की आस के लिए कर्मचारियों में फोन करते रहे। खबर लिखे जाने तक समूचा रामगढ़ क्षेत्र अंधेरे में डूबा था और बिजली के आने से आसार कम नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed