{"_id":"5f1494f08ebc3e63b66d5835","slug":"rain-fal-jammu-news-jmu214681012","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मिली किसानों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मिली किसानों को बड़ी राहत
विज्ञापन
अरनिया। रविवार सुबह से जारी बूंदाबांदी से किसानों ने फिर से धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। बीते करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी व लू से हाय तौबा कर रहे लोगों को भी राहत मिल गई। सुबह करीब ग्यारह बजे बूंदाबांदी के साथ बादलों का आगमन शुरू हो गया। जो देर शाम तक जारी रहा। हालांकि इस अंतराल में कुछ देर तक मौसम साफ भी हुआ। मगर फिर से मौसम ने करवट बदल कर किसानों व आमजन को राहत देनी शुरू कर दी। वहीं सिंचाई के अभाव से करीब तीन दिन पहले रोकी गई धान रोपाई के कार्य को किसानों ने दोपहर बाद फिर से शुरू कर दिया।
बारिश से मिली लोगों को राहत
विजयपुर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच रविवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। रविवार को हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत पाई। क्योंकि गर्मी के कारण बिजली की भी भारी कटौती चल रही है। उधर किसान भी इस बारिश के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि किसानों को खेतीबाड़ी करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। संवाद
---------------
प्रवासी श्रमिकों के नहीं आने से धान की रोपाई के लिए मांगे जा रहे मुंह मांगे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। इन दिनों किसान धान की रोपाई के लिए चिंतित हैं। पहले समय पर बारिश नहीं हुई। बिजली की अघोषित कटौती के चलते मोटर पंप के नहीं चलने से किसान परेशान हैं। वहीं प्रवासी श्रमिकों के अपने राज्यों में चले जाने से धान की रोपाई के लिए श्रमिक ही नहीं मिल रहे हैं। जो लोग मिल रहे हैं बह मुंह मांगे दाम मांग रहे हैं। किसान यश पाल, दीवान चंद, रमेश कुमार, गोपाल दास आदि ने बताया कि पहले वह धान की रोपाई के लिए तीन हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मजदूरी देते थे, लेकिन अब प्रवासी मजदूरों के घरों को चले जाने से स्थानीय मजदूर छह हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मजदूरी मांग रहे हैं। उनके अनुसार किसानों को फसल के समय कोई न कोई परेशानी जरूर रहती है। कभी समय पर बीज, खाद के नहीं मिलने और कहीं सिंचाई पानी की समस्या बनी रहती है। अब कोरोना के चलते अधिक मजदूरी से किसान परेशान है।