फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

राज्य के कई हिस्सों में बारिश, नदी नाले उफान पर

विज्ञापन
rain fal
बारीश मे ङौगरा चौक के पास जलभराव
जम्मू। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। मौसम में आए बदलाव से पारे में गिरावट आई है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 चल रहा है। कटड़ा में बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ अचानक काली घटाएं छा गईं और कुछ समय के लिए तेज बारिश से जलभराव हो गया। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बीच उमस ने भी परेशान किया। आसमान से बरसे पानी के बावजूद पंखे और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों से पीछे हटते ही पसीने छूट रहे थे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कठुआ के अधिकांश हिस्सों में वीरवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे जिले में नदी नाले उफान पर रहे। कटड़ा में निरंतर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के कारण सुबह दो घंटे ही चापर सेवा चल सकी। यात्री दिन में भी वैष्णो देवी की पैदल यात्रा के लिए तवज्जो दे रहे हैं। आगामी दिनों में भी मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed