फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

अखनूर में बारिश से कई नाले उफान पर

विज्ञापन
rain fal
अखनूर में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव।
अखनूर। क्षेत्र में दोपहर को भारी बारिश होने पर क्षेत्र की कई गड्ढे और नाले उफान पर आ गए। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को कस्बे अखनूर, मैरा मेंदरियां, चौकी चौरा, सुंगल, चन्नी टरकवाल सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश र्हुई। क्षेत्र के दसकाल, सुंगल, मैरा मेंदरिया, चन्नी की गड्ढों और नाले उफान पर आ गए। गांव दसकाल की खड्ड में बारिश का पानी आने से कस्बे के कामेश्वर मंदिर की मुख्य सड़क पर पानी अधिक मात्रा में आने से दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीं सौहाल रोड पर गांव करांगी खड्ड पर पानी आने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। अन्य गांवों में भी सड़कों पर पानी आने पर सड़कों का कुछ हिस्सा गह गया। लोगों की दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया। फव्वारा चौक में भी बारिश का पानी आने से वाहनों चालकों और लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

पहाड़ों में जारी बारिश से चिनाब दरिया का जलस्तर सुबह नौ बजे 27 फीट था। इसके बाद दोपहर दो बजे पानी का जलस्तर बढ़ कर 28.5 फीट हो गया। जो बढ़ रहा था। चिनाब दरिया का जलस्तर 35 फीट तक पहुंचने पर खतरा चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed