{"_id":"61819a321ae06449fb1ea6d5","slug":"rain-billawer-news-jmu2471341166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तापमान मेें गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तापमान मेें गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल में बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोगों को ठंड का अहसास हुआ। उधर, बारिश के चलते बची हुई फसल को समेटने का काम भी प्रभावित हुआ।
मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे कई इलाकों में एक घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। उपमंडल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहा।
वरिष्ठ नागरिक बिशन दास, ओम प्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद्र और मधु पाल ने कहा कि इस वर्ष मौसम ने जल्द करवट बदल ली है। इससे सर्दी का आगमन एक महीना पहले शुरू हो गया है। इलाके में आए दिन गिर रहे तापमान से कई लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते भी देखा गया। उधर, बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। देर शाम तक इलाके में ठंडी हवा चलने का दौर जारी था।