फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain became a hindrance in putting coal tar on Kathua Ring Road

कठुआ: रिंग रोड पर तारकोल डालने के काम में बारिश बनी बाधा

Mon, 22 Mar 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Rain became a hindrance in putting coal tar on Kathua Ring Road
रिंग रोड - फोटो : सोशल मीडिया

कठुआ शहर की मुख्य सड़कों के गड्ढे भरने का काम रविवार को शुरू हो गया। हालांकि बारिश के चलते काम को फिलहाल रोकना पड़ा, जिसे मौसम साफ होते ही फिर से शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर की लगभग छह किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर गड्ढों को भरने के साथ ही मरम्मत की जाएगी। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो काम को शुरू कर दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद हुई बारिश के चलते इसे रोक दिया गया। मौसम साफ रहा तो सोमवार को एक बार फिर इसे शुरू करवा दिया जाएगा। उधर, नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अन्य पार्षदों के साथ सड़क पर तारकोल डालने के इस काम को शुरू कराया। 
विज्ञापन


कालीबड़ी चौक से लेकर हटली मोड़ चौक तक शहर के भीतर से गुजरने वाली सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 46 लाख 57 हजार की राशि निर्धारित की गई है। इस राशि से एक ओर जहां सड़क किनारे और डिवाइडर पर सफेद, काले रंग का पेंट किया जाना है, वहीं तारकोल से गड्ढे भरे जाएंगे। वर्तमान में शहर के कॉलेज रोड पर बीडीओ कार्यालय, शहीदी चौक और कैप्टन सुनील चौधरी चौक के बीच और पारलीवंड में बस स्टैंड के नजदीक सड़क पर बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुभाष गुप्ता ने बताया कि सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। पेंट का काम जारी है। रविवार से तारकोल बिछाने का काम भी शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान काम में दिक्कत रहेगी। लेकिन बादलों के बीच उचित तापमान मिलने पर काम को अंजाम दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed