फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain and snowfall in jammu kashmir

रियासत में बारिश और बर्फबारी, मुगल रोड फिर से हुई बंद

Sat, 29 Apr 2017 10:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
rain and snowfall in jammu kashmir
मुगल रोड - फोटो : Amar Ujala
रियासत में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। राज्य के कई हिस्सों में बारिश से पारा गिर गया है। घाटी के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पीरपंजाल, कुपवाड़ा सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में हलकी बर्फबारी हुई है। इससे कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर दिन का पारा सामान्य से 10-12 डिग्री गिर गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर में बीती रात तेज हवाओं के साथ दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। खराब मौसम से हाल ही में खोला गया मुगल रोड फिर बंद हो गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश होगी। मई के शुरू में भी मौसम बिगड़ेगा। 
विज्ञापन


कश्मीर के कई हिस्सों में तेज बारिश से दिन का तापमान 7 से 10 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटों में पहलगाम में 53.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में 18.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो शनिवार शाम को दोबारा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन की शुरुआत हलकी बारिश के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। जिला कठुआ के कई इलाकों में बारिश हुई। जिला राजोरी के सुंदरबनी सहित अन्य इलाकों में भी पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से गर्मी से राहत रहेगी। मौसम के बदले मिजाज से राज्य के सभी हिस्सों में दिन और रात का पारा गिर गया है।  

रविवार को भी एकतरफा रहेगा हाईवे

rain and snowfall in jammu kashmir
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo
दरबार मूव के चलते रविवार को भी जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा हाईवे खोला जाएगा। शनिवार को दरबार मूव के साथ जाने वाले बड़ी संख्या में कर्मचारी वाहनों में सवार होकर घाटी के लिए रवाना हुए।

रविवार को ट्रकों में रिकार्ड सहित अन्य सामग्री भेजने की योजना है। दरबार मूव में वाहनों की आवाजाही बहाल रखने के लिए हाईवे को दो दिन के लिए एकतरफा किया गया है। डीएसपी ट्रैफिक हाईवे दिनेश गुप्ता के अनुसार यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए सभी उचित प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed