फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall in Jammu and Kashmir, two killed, 160 tourists rescued, avalanche hit kashmir

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी बनी आफत, दो की मौत, 160 सैलानियों को सुरक्षित निकाला

Tue, 14 Jan 2020 01:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 14 Jan 2020 01:12 AM IST
सार

  • श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द, सौ से अधिक संपर्क मार्ग बंद 
  • हजारों वाहन फंसे, हिमस्खलन में कई मकान दबे
  • कटड़ा-सांझी छत चॉपर और भवन-भैरों घाटी केबल कार सेवा ठप 
  • रियासी में भूस्खलन की चपेट में आकर वैन नाले में गिरी

विज्ञापन
Rain and snowfall in Jammu and Kashmir, two killed, 160 tourists rescued, avalanche hit kashmir
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दीं। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के आसपास हुए भूस्खलन और पत्थर गिरने के जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। हाईवे पर तीन हजार से अधिक वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर भूस्खलन के चलते प्रदेश में सौ से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बारामुला, गांदबरबल में हिमस्खलन में कई मकान दब गए हैं। जबकि भूस्खलन की चपेट आकर रामबन में एक युवक की मौत हो गई है। रियासी के खरोड़ी करूर इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से एक वैन नदीं में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पतला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बिगड़ने के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा और भवन-भैरो घाटी केबल कार सेवा ठप रही। हालांकि बैटरी कार सेवा जारी रहने से यात्रियों को राहत मिली। वहीं कश्मीर में दूसरे दिन भी बर्फबारी से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे पहले से ही बंद है। राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में जहां रविवार से छाए बादल सोमवार सुबह से ही बरसने लगे, वहीं श्रीनगर और आसपास के इलाकों मों दोपहर बाद बर्फबारी फिर शुरू हो गई। जम्मू में सोमवार को 40.3 मिलीमीटर और श्रीनगर में 73.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री गिरकर 13.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटनीटॉप और नत्थाटॉप सहित कठुआ, राजोरी, पुंछ, डोडा और भद्रवाह के पर्वतीय इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई है। उधर, कश्मीर के बारामूला, जोजीला, कुपवाड़ा, गुलमर्ग, टंगधार, शोपियां, अनंतनाग आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई।

Rain and snowfall in Jammu and Kashmir, two killed, 160 tourists rescued, avalanche hit kashmir
कल बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बावजूद इसके मौसम के मिजाज में थोड़ा सुधार आएगा। 
 
हिमस्खलन में फंसी दो किशोरियों को बचाया
मौसम बिगड़ने के बाद बांदीपोरा, बारामुला और गांदरबल जिले में हुए हिमस्खलन ने कई घरों को चपेट में ले लिया। सेना और स्थानीय प्रशासन का बचाव अभियान जारी है। अभी तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है। कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। बारामुला जिले के बोनियार इलाके के लिंबर गांव में हिमस्खलन से तीन और बांदीपोरा में गुरेज के दासी बक्तूर गांव में भी तीन घर बर्फ में दब गए हैं। गांदरबल जिले के गगनगिर गांव में भी बर्फीले तूफान ने कई घरों को अपनी जद में ले लिया। बारामूला जिले के दुद्रानीन में हिमस्खलन में फंसी दो किशोरियों ने स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया। हिमस्खलन में फंसी किशोरियों की पहचान शगुफ्ता (18) और मीमा (15) के रूप में हुई है।  

बनिहाल में फंसे 160 सैलानियों को सुरक्षित निकाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बनिहाल इलाके में रविवार से फंसे गुजरात से आए 160 सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया। उन्हें काजीगुंड से विशेष ट्रेन से बनिहाल लाया गया। सैलानी मोम पस्सी में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद होने की वजह से बनिहाल क्षेत्र मे फंस गए थे। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दल ने एसएसपी रामबन अनीता शर्मा की अगुवाई में वहां पहुंच कर उन्हें निकाला। 

Rain and snowfall in Jammu and Kashmir, two killed, 160 tourists rescued, avalanche hit kashmir
रामबन में भूस्खलन की चपेट आया व्यक्ति नाले में गिरा, मौत
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनी नाला इलाके में एक व्यक्ति पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नाले में जा गिरा। सोमवार दोपहर हुए हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाले से शव निकाला। मृतक की पहचान मौलाना खलील अहमद सोहिल निवासी सरबदनी रामसू के तौर पर हुई है। खलील अहमद सोशल वर्कर बताया जा रहा है।  

स्थान           न्यूनतम तापमान 
जम्मू                  11.3
भद्रवाह               1.4 
बनिहाल              2.6
बटोत                 2.5
कटड़ा                9.4   
लेह                   -6.7
गुलमर्ग              -5.0
पहलगाम           -2.7
श्रीनगर              -1.8 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed