फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain and snowfall in Jammu and Kashmir on November 24 and 25, increasing cold

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 24 और 25 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार, लगातार बढ़ रही ठंड 

Fri, 19 Nov 2021 11:50 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 11:50 AM IST
सार

प्रदेश में अगले हफ्ते मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 से 25 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक प्रभाव दिखेगा।

विज्ञापन
rain and snowfall in Jammu and Kashmir on November 24 and 25, increasing cold
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में अगले हफ्ते मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 से 25 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक प्रभाव दिखेगा। इस बीच मौसम साफ रहने के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। घाटी के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग में भी सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन


लेह और कारगिल सबसे अधिक ठंडे हैं। लेह में दिन का तापमान 7.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में भी दिन का तापमान 7.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 और पहलगाम में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिनभर मौसम साफ रहा। लेकिन वीरवार को दिन में भी अधिक सर्दी का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 24.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में 1.6, बटोत में 5.9, कटड़ा में 9.5 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed