फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall expected in some parts of Jammu and Kashmir till April 2

जम्मू-कश्मीर: दो अप्रैल तक कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी

Thu, 30 Mar 2023 02:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 02:52 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे कई इलाकों में पारे में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
Rain and snowfall expected in some parts of Jammu and Kashmir till April 2
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे कई इलाकों में पारे में गिरावट आएगी। इस बीच बुधवार को जम्मू समेत कई जिलों में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


आगामी दिनों में खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 28.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का पारा 21.4, बटोत में 20.7, कटड़ा में 26.6 और भद्रवाह में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 20.3, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 और गुलमर्ग में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 और कारगिल में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed