{"_id":"6a2b17f9c3c273ab96056bc7","slug":"rain-accompanied-by-hailstorms-and-strong-winds-relief-from-the-heat-rspura-news-c-312-1-sjam1007-103816-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ओलावृष्टि व तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ओलावृष्टि व तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। क्षेत्र में वीरवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई। ओलावृष्टि के साथ बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे।
हालांकि, तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी सूचनाएं मिली हैं। किसानों ने कहा कि कुछ फसलों विशेष कर तरबूज, व खरबूज को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की आशंका है।