{"_id":"583016774f1c1b59369017ed","slug":"railway-stopped-three-special-trains-from-jammu-and-katra-origin-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे नें बंद की जम्मू और कटड़ा स्टेशनों से चलने वाली 3 स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे नें बंद की जम्मू और कटड़ा स्टेशनों से चलने वाली 3 स्पेशल ट्रेनें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
रेलवे नें बंद की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू व कटड़ा के लिए लगाई ट्रेनें बंद होने लगी है। अभी तक तीन ट्रेनें बंद हो चुकी है। नवंबर के पहले सप्ताह से इनके बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नवंबर के अंतिम व दिसंबर के पहले सप्ताह तक ज्यादा स्पेशल ट्रेेनें बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
दीपावली, छठ व अन्य त्योहारों को लेकर रेलवे ने जम्मू व कटड़ा के लिए 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई थी। अब इन ट्रेनों को बंद किया जाने लगा है। हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस ने हावड़ा से तीन नवंबर और जम्मू से पांच नवंबर को अंतिम फेरा लगाया और अब यह बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
भावनगर जम्मू तवी एक्सप्रेस भावनगर से 11 और जम्मू से 13 नवंबर को, बांद्रा टर्मिनल जम्मू तवी एक्सप्रेस बांद्रा से 14 और जम्मू तवी से 15 नवंबर को अंतिम फेरा लगाया है। यह तीन ट्रेनें बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण कम हो सकते हैं ट्रेनों के फेरे
Railways
- फोटो : File Photo
इसके अलावा जम्मू तवी- उदयपुर स्पेशल जम्मू से 24 और उदयपुर से 25 नवंबर को, मुंबई छत्रपति टर्मिनल जम्मू तवी एक्सप्रेस मुंबई से 25 और जम्मू से 27 नवंबर को, पुणे जम्मू तवी स्पेशल एसी एक्सप्रेस पुणे से 20 नवंबर और जम्मू तवी से 22 नवंबर को बंद कर दी जाएगी।
इसके अलावा कालका श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 24 नवंबर को जम्मू व कालका से, आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर एक्सप्रेस 28 को आनंद विहार टर्मिनल से और 29 नवंबर को उधमपुर से अंतिम फेरा लगाएगी और बंद हो जाएंगी। इनके बंद होने के बाद यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा रेलवे कोहरे की समस्या बढ़ने पर नियमित तरीके से चलने वाली ट्रेनों के फेरों में भी कमी कर सकता है।