फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: जम्मू- कटड़ा के बीच आज से डीएमयू ट्रेन

विज्ञापन
railway news
जम्मू। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने जम्मू तवी से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच डीएमयू ट्रेन शुरू करने की अनुमति दी है। यह विशेष सेवा एक से 15 सितंबर तक चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल मुख्य रूप से जम्मू डिवीजन में चल रहे बहाली और मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों और दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसके लिए ट्रेनों का एक अस्थायी शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके अनुसार यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान नियमित यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि शटल सेवाएं सीधी और सुगम यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी। इस निर्णय से उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रियों और श्रमिकों को यातायात की समस्या से निजात मिलेगी और बहाली कार्य भी गति पकड़ेगा। आज ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे जम्मू से चलेगी और 11:30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3:30 बजे कटड़ा से चलेगी और शाम 5:30 बजे जम्मू पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रोजाना चार फेरे लगाए जाएंगे। कटड़ा से ट्रेनें सुबह सात बजे और सुबह नौ बजे पहुंचेगी। वहीं कटड़ा एक ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होंगी और शाम 5:30 बजे जम्मू तवी पहुंचेंगी। वहीं, जम्मू तवी से सुबह 9:30 बजे और शाम 6:00 बजे ट्रेनें कटड़ा के लिए चलेंगी, जो क्रमशः 11:30 बजे और रात 8:00 बजे गंतव्य तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed