{"_id":"6907c3527cb950ae1d006d9c","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-jam1005-752809-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर डोर खराब, बिना जांच के गुजर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर डोर खराब, बिना जांच के गुजर रहे यात्री
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर 1 पर महीनों से बंद पड़ी लिफ्ट।अमर उजाला
- रस्सी से बांधकर खड़ा किया गया है मेटल डिटेक्टर डोर
- रोज हजारों यात्री गुजर रहे मशीन से, जांच के नाम पर खानापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर लगा मेटल डिटेक्टर डोर खराब पड़ा हुआ है। काफी दिनों से शोपीस बने पड़े इस मेटल डिटेक्टर डोर से रोजाना हजारों यात्री आवागमन कर रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
श्री माता वैष्णो देवी जाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से रोजाना हजारों यात्री ट्रेन के जरिए जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। कुछ ट्रेनें कटड़ा तक जाती हैं तो अधिकतर का सफर यहीं खत्म हो जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत विभिन्न राज्यों के रहने वाले लोगों के भी घर जाने और वहां से आने के लिए जम्मू-कश्मीर ही प्रमुख स्टेशन है।
रेल मंत्रालय की सूची में सुरक्षा की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। लिहाजा यहां काफी संख्या में पुलिस फोर्स, जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही बैग स्कैनर एक्स-रे मशीन और मेटल डिटेक्टर डोर भी लगा है लेकिन पिछले काफी दिनों से मेटल डिटेक्टर मशीन शोपीस बनी हुई है। प्लास्टिक बाडी वाली टूट चुकी मशीन को रस्सी के सहारे बांधकर जुगाड़ से खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
बगल में मौजूद बैग स्कैनर एक्स-रे मशीन से यात्रियों के सामान की जांच तो हो जाती है लेकिन यात्री की जांच नहीं होती है। मेटल डिटेक्टर मशीन के खराब पड़े होने से यात्री बेहिचक बगैर किसी जांच के आ-जा रहे हैं। क्या छुपा कर ले जा रहा है इसकी जांच नहीं हो रही है। एक रेल अधिकारी ने बताया कि खराब पड़ी मशीन के बारे में पूर्व में जीआरपी को जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही गड़बड़ी दूर कर दी जाएगी।