{"_id":"dd1ab68358b8eecc08a5d397013289db","slug":"railway-network-will-be-good-after-jammu-division-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू डिवीजन बनने से रेलवे नेटवर्क में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू डिवीजन बनने से रेलवे नेटवर्क में होगा सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के विभाजन के तहत जम्मू रेलवे डिवीजन को लेकर रेलवे ने एक बार फिर प्रयास तेज कर दिए हैं। जम्मू डिवीजन स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विभाजन के तहत जम्मू डिवीजन में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के रेलवे के कामकाज को देखा जाएगा। इससे दोनों राज्यों के हजारों रेलवे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे का फिरोजपुर डिवीजन जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 239 रेलवे स्टेशनों के साथ देश के बड़े रेलवे डिवीजनों में एक है।
इस डिवीजन में जम्मू तवी, कटड़ा, उधमपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, फिरोजपुर, कपूरथला, कांगड़ा, पालमपुर, बेजनाथ, पंपरोला प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे के विकास को लेकर फिरोजपुर डिवीजन के तहत जम्मू डिवीजन तैयार करने की योजना बनाई है।
इसे कुछ वर्ष पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन काम नहीं शुरू हो पाया था। सप्ताह पहले दिल्ली से रेलवे की एक टीम फिरोजपुर मंडल पहुंची और इस योजना को लेकर फिर से काम शुरू किया गया।
योजना के तहत जम्मू डिवीजन रेलवे स्टेशन के नजदीक तैयार किया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रेलवे नेटवर्क के कामकाज में सुधार होगा। इसके बनने से रेलवे कर्मचारियों को छोटे से छोटे काम के लिए फिरोजपुर जाना नहीं पड़ेगा।