{"_id":"dcbfe55fe44258c25a14f045f6b9610f","slug":"railway-finned-450-in-third-quarter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 को महंगा पड़ा ट्रेन में धुंआ उड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 को महंगा पड़ा ट्रेन में धुंआ उड़ाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Nov 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में आरपीएफ की ओर से मुहिम तेज कर दी है। रेल परिसर के साथ-साथ ट्रेनों में सतर्कता बढ़ाते हुए आरपीएफ ने पिछले तीन माह में साढ़े सात सौ लोगों को पकड़ा है। ट्रेनों और रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से कई तरह के सामान बेचने वाले, यात्रा के दौरान पायदान पर बैठकर यात्रा करने वाले, महिला आरक्षित कोच में बैठकर सफर करने वाले लोगों के खिलाफ आरपीएफ ने मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन
पिछले तीन माह के अंदर साढ़े सात सौ लोगों को पकड़ कर चालान किया और मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों को पेश कर उन्हें सजा दिलाई गई। दूसरी ओर अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह के अंदर साढ़े चार सौ लोगों को रेलवे लाइन पार करते वक्त पकड़ा गया, जिनके खिलाफ आरपीएफ द्वारा चालान किया गया। 450 लोगों को रेलवे परिसर में धूम्रपान करते वक्त पकड़ा गया तथा उनके खिलाफ जुर्माने के तौर पर 45 हजार की राशि वसूली गई।
विज्ञापन
इस संबंध में जम्मू आरपीएफ के निरीक्षक राजेश राणा का कहना है कि आरपीएफ की ओर से रेलवे एक्ट के तहत विभिन्न अनधिकृत तौर से बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ कारगर कदम उठाए गए हैं। पिछले तीन माह में ट्रेन के महिला कोच में बैठने वाले पुरुष यात्रियों को जुर्माना किया गया, जबकि अवैध रूप से सामान को बेचने वाले को भी पकड़ा गया है, जिनकी संख्या साढ़े सात सौ है। रेलवे लाइन क्रास करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि इस रेलवे अधिनियम का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर सम्मानित
आरपीएफ जम्मू के इंस्पेक्टर राजेश राणा को रेलवे जीएम ने सम्मानित किया है। राणा द्वारा उल्लेखनीय सेवा कार्यों एवं रेलवे सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्यों के मद्देनजर उन्हें उत्तरी रेलवे के जीएम ने प्रशस्ति पत्र तथा नकद राशि के साथ सम्मानित किया है।