फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rail

त्योहारों का मौसम आती सताने लगी ट्रेनों में आरक्षित सीट की चिंता

विज्ञापन
rail
जम्मू। फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। इसके चलते ट्रेनों में सीटें फुल होनी शुरू हो गई हैं। इस माह के अंत से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसके बाद अक्तूबर में दशहरा और दीवाली जैसे बडे़ पर्व हैं। ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है। नवरात्र पर्व पर लाखों की संख्या में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। अधिकांश लोग ट्रेन के माध्यम से ही कटड़ा पहुंचतेे हैं। जम्मू और कटड़ा स्टेशन से संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षित सीटों को लेेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

15 सितंबर से अक्तूबर तक यूपी, बिहार, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में अभी से आरक्षित सीटों पर वेटिंग चल रही है। जम्मू से चलने वाली बेगमपुरा, हेमकुंट, हिमगिरि और कटड़ा से श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग शुरू हो गई है। हालांकि अभी ट्रेनों में इतनी भीड़ नहीं है, लेकिन नवरात्र पर्व के नजदीक आते ही यात्रियों की भीड़ में इजाफा होने लगेगा। जम्मू-वाराणसी-बेगमपुरा एक्सप्रेस में 15 सितंबर से 30 तक 50 से 120 तक आरएसी है। वहीं अक्तूबर के पहले पंद्रह दिन में 40 से 70 के बीच वेटिंग है। वहीं श्री शक्ति एक्सप्रेस में 15 सितंबर से 30 तक 20 से लेकर 155 तक की वेटिंग है। दीवाली की छुट्टियों पर तो यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनें दे सकती हैं राहत
अगर इस दौरान रेलवे की ओर से कोई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी तो यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। वीरवार को टिकट लेने पहुंचे सुरेंद्र ने कहा कि दशहरा पर घर जाना है। 5 अक्तूबर का टिकट लिया है, लेकिन अभी आरएसी है। उम्मीद है कि पांच अक्तूबर तक टिकट कंफर्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed