फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raid on the house of a teacher who cheated lakhs in the name of job

Jammu: सरकारी नौकरी दिलाऊंगा कहकर करता रहा धोखाधड़ी; शिक्षक के घर क्राइम ब्रांच का छापा, दो घंटे तक चली जांच

Fri, 18 Apr 2025 06:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 18 Apr 2025 06:39 PM IST
सार


सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शिक्षक जमील अंजुम के घर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर दस्तावेज बरामद किए और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Raid on the house of a teacher who cheated lakhs in the name of job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में उस्ताद मोहल्ला निवासी सरकारी शिक्षक जमील अंजुम के घर अपराध शाखा जम्मू ने वीरवार को छापा मारा। करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई और दस्तावेज भी जुटाए गए। आरोपी के खिलाफ पक्का डंगा थाने में दस मामले दर्ज हैं, और थाने ने हिस्ट्रीशीट भी तैयार की है।

विज्ञापन


अब अपराध शाखा ने भी आरोपी के खिलाफ व्यक्तिगत फाइल खोली है। वीरवार को टीम पक्का डंगा पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंची। न्यायालय से वारंट लेने के बाद घर की तलाशी ली गई और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित किए गए। मामला दर्ज होने के बाद भी जमील इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में अपराध शाखा जम्मू में गुज्जर नगर निवासी राशिद मन्हास ने शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया था कि जमील ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण लिए थे। आरोपी ने उसकी बहन को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है। न तो नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को पता चला कि आरोपी साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण के कई मामलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ दर्ज सात अन्य मामलों की जांच भी चल रही है। वीरवार को सुबह ही क्राइम ब्रांच की टीम जमील के घर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed