फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rahul Pandey Information Director, Alok Kumar becomes Principal Secretary, Sports Department

राहुल पांडेय सूचना निदेशक, आलोक कुमार खेल विभाग के प्रधान सचिव बने

विज्ञापन
Rahul Pandey Information Director, Alok Kumar becomes Principal Secretary, Sports Department
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक अमले में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हुआ। विभिन्न प्रदेशों से जम्मू-कश्मीर में तैनात किए गए चार आईएएस व एक आईआरएस सेवा के अधिकारी को कई अहम विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। कुल मिलाकर छह आईएएस, एक आईआरएस और दो केएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

आईआरएस सेवा के अधिकारी आलोक कुमार को युवा, सेवा और खेल विभाग के प्रधान सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। अब तक युवा, सेवा और खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव का पदभार संभाल रर्हे आईएएस अधिकारी सरमद हफीज का तबादला कर उन्हें पर्यटन विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। वह संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी अगले आदेश तक संभालेंगे।
विज्ञापन

सूचना निदेशक आईएएस अधिकारी सईद सहरीश असगर का तबादला कर उन्हें सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। अतिरिक्त सचिव के पद पर चल रहे डॉ. सर्दद आबिद रशीद शाह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। यूपी कैडर के 2014 के आईएएस अधिकारी राहुल पांडेय को उपराज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के अलावा सूचना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी कृतिका ज्योत्सना को जम्मू-कश्मीर एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इस पद पर चल रहे विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव बिपुल पाठक को अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। ज्योत्सना को जेएंडके कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी अथर आमिर उल शफी खान को श्रीनगर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अधिकारी अक्षय लाबरू को श्रीनगर पश्चिम का एसडीएम बनाया गया है। श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त केएएस अधिकारी गजनफर अली का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त महानिरीक्षक रजिस्ट्रेशन कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कश्मीर के अतिरिक्त महानिरीक्षक रजिस्ट्रेशन केएएस गुलजार अहमद शाह का तबादला कर उन्हें श्रीनगर का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed