पूरे होम वर्क के साथ जम्मू कश्मीर में आएंगे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे होम वर्क के साथ रियासत के तीन दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 26 से 28 अगस्त तक रियासत में आ रहे है। केंद्र की मोदी और राज्य की मुफ्ती सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका राहुल गांधी नहीं छोड़ेंगे।
पाकिस्तान के बार बार युद्ध विराम के उल्लंघन पर मोदी सरकार पर निशाना साधने के अलावा वह पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार पर भी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
राहुल के दौरे से पहले राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद पिछले कई दिनों से दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य में डटे हुए है। दौरे की शुरूआत की पाक गोलाबारी से प्रभावित पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र के दौरे से होगी। इससे साफ हैं कि सीमांत ग्रामीणों की परेशानियों के माध्यम से राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर करारा कटाक्ष भी करेंगे।
पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार को घेरेंगे
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार रियासत के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाएंगे। पंचायतों में 73वां संशोधन लागू न होने का मामले पर भी राज्य सरकार को घेरेंगे।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी के साथ साथ युद्ध विराम उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी मोदी सरकार की नाकामी के तौर पर राहुल गांधी जोरशोर से उठाएंगे।
जम्मू कश्मीर में आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के अलावा पार्टी में लाबी सिस्टम पर नियंत्रण करने की भी उनकी कोशिश रहेगी।