फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rahul Gandhi claims Will defeat BJP in 2024 and also win assembly in four states

राहुल गांधी का दावा: 2024 में BJP को हराएंगे, चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत की कही बात

Thu, 24 Aug 2023 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, कारगिल/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, कारगिल/जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Aug 2023 10:43 PM IST
सार

राहुल ने कहा कि, ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस का डाउनफॉल है, यह हकीकत नहीं है। कर्नाटक में किसका डाउनफॉल हुआ। हिमाचल प्रदेश में किसका डाउनफॉल हुआ। आप देखेंगे राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में किसका डाउनफॉल होता है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi claims Will defeat BJP in 2024 and also win assembly in four states
राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हरा देगी। यह गारंटी है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस भाजपा को टक्कर नहीं दे सकती। यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी। वह अपने लंबे लद्दाख दौरे के दौरान वीरवार को कारगिल में एक सभी को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि, ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस का डाउनफॉल है, यह हकीकत नहीं है। कर्नाटक में किसका डाउनफॉल हुआ। हिमाचल प्रदेश में किसका डाउनफॉल हुआ। आप देखेंगे राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में किसका डाउनफॉल होता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक विचारधारा है, एक सोच है। हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों के दिलों में है। इसमें संविधान के मूल्य भी हैं और लोगों के लिए सम्मान भी है। आप भाजपा का राज देख रहे हैं। आपने कांग्रेस का भी राज देखा है। आप यह नहीं कह सकते हैं कि कांग्रेस भाजपा को टक्कर नहीं दे सकती। गारंटी के साथ 2024 के चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हरा देगी। साथ ही इस साल चार राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। 

भाजपा ने सभी संस्थानों को नियंत्रण में लिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में एक पार्टी दूसरी पार्टी से लड़ती है। लेकिन आज लोकतंत्र में यह नहीं हो रहा है। भाजपा ने देशभर के सभी संस्थानों पर नियंत्रण कर लिया है। आज मीडिया तक तटस्थ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed