{"_id":"f9082f832767c0f6f04ad281bd0ed422","slug":"race-driving-prevent-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को भी दिखेगा नीली वर्दी का रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को भी दिखेगा नीली वर्दी का रौब
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Jan 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को शहर में रैश ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही दिन को स्टंट करने वाले बाइकरों पर नकेल कसने के लिए विशेष स्क्वायड का गठन किया जा रहा है। जो इन पर नजर रखेंगे।
बाइकरों को उनके पीछे भागकर पकड़ा नहीं जाएगा। सिर्फ उनके वाहनों के नंबर को नोट कर लिया जाएगा। इसके बाद होने वाली कार्रवाई का दस्तावेज उनके घरों में ही पहुंचेंगे। शहर में रैश ड्राइविंग के बढ़ते मामलों को यातायात पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है।
एसएसपी मोहन लाल, यातायात पुलिस ने ‘अमर उजाला’ को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द शहर में स्क्वायड अपना काम करना शुरू कर देगी। रात के समय रैश ड्राइविंग करने वालों पर नजर रखने के लिए शहर की चार मुख्य जगहों पर यातायात पुलिस की नाइट ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, रेजिडेंसी रोड और गांधी नगर में यातायात पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनकी ड्यूटी रात के 12 बजे तक होगी। जाम कम करने के साथ रैश ड्राइविंग कम करने वालों पर नजर रहेगी। आमतौर पर यातायात पुलिस की ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होती है।