{"_id":"5dc3fdad8ebc3e5b0442192a","slug":"questions-raised-on-bunker-construction-in-rajori-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः राजोरी में बंकर निर्माण पर उठे कई सवाल, ग्रामीणों ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः राजोरी में बंकर निर्माण पर उठे कई सवाल, ग्रामीणों ने कही ये बातें
Thu, 07 Nov 2019 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 07 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
बंकर, प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर में राजोरी जिले के एलओसी क्षेत्र के अधीन आने वाले गांव में 1473 बंकरों का निर्माण होना है जिनमें से 1200 से ज्यादा बन चुके हैं। लेकिन बंकर निर्माण करने वाले कई ठेकेदारों का भुगतान अटक गया है। वहीं, कुछ इलाकों में लोग बंकर निर्माण की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
नौशेरा में कलाल और ढींग क्षेत्र में 215 बंकर बनने हैं। इनमें से 150 बनकर तैयार हुए हैं। बाकी का काम चल रहा है। ढींग के सरपंच रमेश लाल का कहना है कि ब्लॉक डेवलपमेंट विभाग की ओर से जिन बंकरों का निर्माण हुआ है। उन बंकरों का पेमेंट नहीं हुआ। जबकि पूरा क्षेत्र भी कवर नहीं हुआ। ढींग और कलाल का इलाका बिल्कुल एलओसी के साथ लगता है।
विज्ञापन
यहां हर समय गोलाबारी का डर लगा रहता है। इस इलाके में अभी 250 घर ऐसे हैं, जिनको बंकर की आवश्यकता है। उधर, राजोरी के राजधानी क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल क्यूम का कहना कि बंकरों का निर्माण तो हुआ है, लेकिन इनका स्ट्रक्चर ठीक नहीं है। इसमें पानी चला आता है। कई में पानी भरा हुआ है। अगर अभी से यह हालत है तो भविष्य में क्या होगा। यहां पहुंचने के लिए रास्ते भी नहीं हैं।
विज्ञापन