फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   question marks rising from j&k crime branch probe in kathua rape case

कठुआ कांडः क्राइम ब्रांच की जांच पर उठने लगे सवालिया निशान, ये रही वजह

Fri, 13 Apr 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 13 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
question marks rising from j&k crime branch probe in kathua rape case
kathua case - फोटो : DEMO PHOTO
रसाना कांड में क्राइम ब्रांच की जांच पर सवालिया निशान उठाया जाने लगा है। आरोप है कि लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इस जांच को बिलकुल सही करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बावजूद इसके लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरी घटना में क्राइम ब्रांच की जांच ने कुछ कड़ियों को जोड़ने में नाकायाब साबित हुई है। जिस कारण ये जांच संशय के घेरे में आ गई है। 
विज्ञापन


देवस्थान से क्या बच्ची के मल मूत्र नहीं मिले ?
जांच पर सवाल उठाते हुए कहा जा रहा है कि यदि देवस्थान में बच्ची को रखा गया था तो क्या वहां से मल मूत्र नहीं मिले। इतने दिनों तक क्या उसने मल-मूत्र का त्याग नहीं किया। मामले में आरोपी सांझी राम की बेटी मोनिका शर्मा के अनुसार उसके परिजनों को बेवजह फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बातें अब तक सामने आई हैं उसमें कई खामियां हैं। देव स्थान में अगर बच्ची को रखा था, तो जांच में बच्ची का मल मूत्र देव स्थान से क्यों नहीं मिला। इतने
दिनों तक क्या उसने कभी मल-मूत्र नहीं किया। चार्जशीट में इसका जिक्र नहीं है।

बच्ची को रास्ते पर ही क्यों फेंका ?

question marks rising from j&k crime branch probe in kathua rape case
KATHUA - फोटो : DEMO PHOTO
बच्ची को रास्ते पर ही क्यों फेंका, उसे दबाया या जलाया भी जा सकता था। बच्ची के घर के पास शव फेंकने का कोई तुक नहीं बनती है। इसके अतिरिक्त जब बच्ची का चौथा था तो समुदाय विशेष के लोगों ने गांव में रैली निकाली और घर पर आकर उन्हें इस बात की धमकी दी वह उन्हें देख लेंगे।

पहले दिन से ही समुदाय विशेष के लोगों ने इसे जाति के साथ जोड़ा और इसे सांप्रदायिक रंग दिया, इसलिए ही हिंदू एकता मंच बनाने की जरूरत पड़ी।  राज खजूरिया ने कहा कि इस मामले में सीएम ने उनसे कभी बात नहीं की। 23 जनवरी के आसपास वह उनसे मिलने गए, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें समय ही नहीं दिया।

भाजपा के सभी विधायकों से भी बात की गई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सिर्फ सीबीआई जांच की ही मांग की है। कभी इसे धर्म विशेष के साथ नहीं जोड़ा गया, लेकिन मृतक पक्ष के लोगों ने अपने विरोध और इंसाफ की मांग को धर्म-जाति के साथ जोड़कर इसे सांप्रदायिक रंग दिया।

बाहर से आए लोगों ने यहां का माहौल खराब किया और इसलिए ही मंच बनाना पड़ा। भय के कारण मृतक पक्ष के लोगों को पलायन करना पड़ा, यह बात गलत है। अभी भी बाकी के कुनबे वहीं रह रहे हैं।

तीन गांवों का साझा है देव स्थान 
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार देव स्थान किसी का व्यक्तिगत नहीं है। तीन गांव, जिसमें कूटा, रसाना और धमियाल शामिल हैं, उन सभी गांवों के लोगों का यह साझा देव स्थान है। हर रविवार को देव स्थान में भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें तीनों गांवों के लोग शामिल होते हैं।

देव स्थान की चाबी तीनों गांवों के जिम्मेदार व्यक्तियों के पास है। देव स्थान के कुल तीन दरवाजे हैं और देव स्थान को आने के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता कच्चा है, जबकि दूसरा पक्का है। देव स्थान दो ओर से घने जंगल और खाई से घिरा हुआ है। 
 

बच्ची के परिवार वालों ने घर छोड़ा

question marks rising from j&k crime branch probe in kathua rape case
बच्ची का घर जहां अब ताला लटका हुआ है - फोटो : amar ujala

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रसाना में मारी गई आठ साल की बच्ची के घर में ताला लगा हुआ है और घर वाले घटना के कुछ दिन बाद से ही घर को छोड़कर चले गए हैं। इस समय घर के आसपास दूसरा कोई घर नहीं है। गांव में बक्करवाल समुदाय के करीब दस कुनबे हैं।

बच्ची के घर से कुछ दूरी पर तीन कुनबे अभी भी वहीं रहते हैं। बाकी के कुनबे कुल्ले में रहते हैं। इस समुदाय का अकेला यही पक्का घर है। तीन कुनबों को छोड़ कर बाकी के कुनबे काफी दूरी पर हैं। 
 
नाबालिग को सुधारने के लिए मामा को सौंपा गया था 
सांझी राम की बेटी मोनिका ने बताया कि सांझी राम राजस्व विभाग में बतौर जिलादार काम करते थे। नवंबर 2017 में वह इस पद से ही रिटायर हुए थे। इसके बाद ही उसने नाबालिग को अपने पास रख लिया, क्योंकि उसकी दोनों बेटियों मोनिका और मुधबाला की शादी हो चुकी है।

दो बेटे हैं, लवलीतोश शर्मा नेवी में है और विशाल शर्मा मेरठ में पढ़ता है। विशाल को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। नाबालिग को उसके मामा सांझीराम नवंबर 2017 में ही
अपने पास ले आया था। उसके माता पिता ने भी मामा को यह कहकर सौंपा था कि इसे सुधारना।

चूंकि उसे हायर सेकेंडरी स्कूल से इस बात के लिए निकाल दिया गया था कि वह अक्सर स्कूल में बच्चों के साथ हाथापाई करता था और लड़कियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed