फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PWD office did not shift from Panchayat house in seven days, people locked up in baribrahmna

सात दिन में पंचायत घर से शिफ्ट नहीं हुआ पीडब्ल्यूडी ऑफिस, लोगों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
PWD office did not shift from Panchayat house in seven days, people locked up in baribrahmna
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली में चल रहे पीडब्ल्यूडी ऑफिस को सरपंच और पंचों ने लोगों के साथ मिलकर वीरवार को ताला जड़ दिया। वीरवार को ऑफिस में काम नहीं हुआ। सारा स्टाफ बाहर ही बैठा रहा। 10 साल से चल रहे पीडब्ल्यूडी ऑफिस को शिफ्ट न करने से पंच-सरपंच और लोग खफा हैं। लोगों ने सात दिन पहले बीडीओ और तहसीलदार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर सात दिन में दफ्तर शिफ्ट नहीं हुआ तो ताला जड़ देंगे। लोगों ने चेतावनी दी कि अब यह ताला तब ही खुलेगा जब पीडब्ल्यूडी ऑफिस यहां से शिफ्ट होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9 बजे अपर कार्थोली पंचायत के सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क की अगुवाई में पंचों और लोगों ने पंचायत के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। सरपंच तरसेम सिंह का कहना है कि पंचायत घर में पिछले लगभग 10 साल से पीडब्ल्यूडी ऑफिस चल रहा है। इस ऑफिस को 10 साल पहले अस्थाई तौर पर खोला था, लेकिन उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने यहां पक्का डेरा जमा लिया है। कई बार दफ्तर को खाली करवाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि बैक टू विलेज और ब्लॉक दिवस कार्यक्रमों में भी इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने रखा गया। हाल ही में तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा से भी इस दफ्तर को खाली करवाने की मांग की थी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को अपने दफ्तर में ही एक कमरे की जगह भी देने की बात कही थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी मनमानी पर अड़ा रहा और दफ्तर शिफ्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत को बैठकें बाहर लगानी पड़ती है : सरपंच
सरपंच ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर पंचायतों को सशक्त बनाने की मुहिम चला रही है, लेकिन इसके बावजूद हमारी पंचायत के साथ अन्याय हो रहा है, जो अब असहनीय हो गया है। जगह की कमी के चलते पंचायत को अपनी बैठके पंचायत घर के बाहर लगानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि 7 दिन पहले भी बीडीओ बाड़ी ब्राह्मणा और तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा को अवगत करवाया था कि अगर 7 दिन के अंदर दफ्तर स्थानांतरित नहीं किया गया तो हम उस पर ताला जड़ देंगे। दफ्तर शिफ्ट नहीं हुआ तो ताला जड़ दिया। अब यह ताला तब तक नहीं खुलेगा जब तक पीडब्ल्यूडी का दफ्तर स्थानांतरित नहीं हो जाता।

कोट
कैंप ऑफिस लगाकर काम करेंगे : एक्सईएन
दफ्तर को ताला ज़ड़ देने से कामकाज नहीं हो पाया। सारा रिकॉर्ड दफ्तर में ही पड़ा है। स्टाफ बाहर धूप में ही बैठा रहा। इस मुद्दे को लेकर जिला मजिस्ट्रेट सांबा को लिखित में पत्र भेज दिया है। उनसे जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल करने की मांग की है। जब तक यह मुद्दा हल नहीं हो जाता तब तक हम कैंप ऑफिस लगाकर ही दफ्तर का कामकाज करेंगे।
डीके कैथ, एक्सईएन सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed