फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Puppets narrated the story of words in Chinar Book Festival

Jammu News: चिनार पुस्तक महोत्सव में कठपुतलियों ने सुनाई शब्दों की कहानी

विज्ञापन
Puppets narrated the story of words in Chinar Book Festival
एसकेआईसीसी में आयोजित चिनार पुस्तक महोत्सव के छठे दिन वीरवार की सुबह कठपुतलियों ने शब्दों से बढ़कर कथाएं बांची। चिल्ड्रेन कॉर्नर में आयोजित इस विशेष आयोजन में कहानियां शब्दों के पार जाकर नाचती पोशाकों, उनकी परछाइयों और अद्भुत अंदाज में सुनी गई। खुशी से चमकती बच्चों की आंखों और चेहरों पर उभरी जिज्ञासा को देखकर सहज ही अहसास हो रहा था कि वह पहली बार किसी ऐसे आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं जहां कहानी सिर्फ कानों से नहीं, बल्कि दिल से भी सुनी जा रही है।
विज्ञापन


सीमा वाही ने एक ऐसे ड्रैगन की कहानी सुनाई, जो उड़ना नहीं जानता था। यह कठपुतली के माध्यम से सुनाई गई एक ऐसी कहानी थी जिसने बच्चों को उम्मीद और धैर्यशीलता का सबक दिया। ब्रौद एंड ब्लूम सेशन में उन्होंने बच्चों को श्वास की वह तकनीक सिखाई जिसमें वे अपनी सांसों के माध्यम से खुद को शांत रखने में मदद कर सकते हैं, फिर चाहे समय कैसा भी हो। एक अन्य सत्र में रईस मोहिउद्दीन, मुनीर और मनोज शीरी ने आरजे मुरसाल से बात करते हुए कहा कि कैसे कहानियां विभिन्न माध्यम तय करते हुए किताबों से स्टेज तक, परफॉर्मेंस से मास मीडिया तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ महोत्सव में मंच से मैदान में उतरे लोक कलाकारों ने उसे ही मंच बना लिया तो लोग उनकी थिरकन में खो गए। कोई तालियां बजा रहा था, कोई चीयर अप कर रहा था। शाम के समय सांस्कृतिक संध्या में धनंजय कौल ने शास्त्रीय संगीत का जादू बिखेरा तो कृषा भट्ट की आवाज़ पूरे परिसर में गूंज उठी। शाज़िया बशीर के गीतों ने पूरा माहौल संगीतमय कर दिया। समापन राशिद हाफ़िज़ के भक्ति संगीत के साथ हुआ। इस दौरान वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी, कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निलोफर खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed