फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Punya Bhoomi Memorial Meeting of POJK Refugees at Government Women College Gandhinagar Jammu

फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि बोले: जम्मू से पीओके के लिए जल्द चलेगी ट्रेन, पूरे खंड को एकजुट करने का आ गया समय

Sun, 08 May 2022 06:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 06:07 PM IST
सार

राजकीय महिला कालेज गांधीनगर में पीओजेके रिफ्यूजियों के पुण्य भूमि स्मरण सभा में अभिनेता मुकेश ऋषि ने लोगों को किया संबांधित। पीओजेके से विस्थापित होकर अन्य क्षेत्रो में जाकर रहने वाले लोग आज तक सही तरीके से नहीं बस पाए है।

विज्ञापन
Punya Bhoomi Memorial Meeting of POJK Refugees at Government Women College Gandhinagar Jammu
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूरे खंड को एकजुट करने का समय आ गया है। अब वो दिन दूर नहीं है जब जम्मू से आवाज लगने वाली है। लेडीज एंड जेंटलमैन, जम्मू से मीरपुर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला क्षेत्र के लिए रेलगाड़ी आधे घंटे में चलने वाली है। आप से निवेदन है कि आप अपना अपना स्थान ग्रहण करें। ऐसे ही इंडियन एयर लाइंस की भी घोषणा होगी। यह शब्द फिल्म अभिनेता मुकेश ऋृषि ने रविवार को राजकीय महिला कालेज गांधीनगर में पीओजेके रिफ्यूजियों के पुण्य भूमि स्मरण सभा में अपने संबोधन के दौरान कहे। मुकेश ऋषि का परिवार भी मीरपुर से रिफ्यूजी होकर जम्मू में बसा था। 

विज्ञापन

हमारे बुजुर्ग पाकिस्तानी कबालियों से लड़े

उन्होंने 1927 में मीरपुर कोटली, भिंबर, मुज्फफराबाद में घंटे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग लोग पाकिस्तानी कबालियों से लड़े। उन्होंने हम सब को जिंदा व खुशहाल देखने के लिए अपना बलिदान दिया। हम उनके बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते। मुकेश ऋषि ने कहा कि पीओजेके से विस्थापित होकर अन्य क्षेत्रो में जाकर रहने वाले लोग आज तक सही तरीके से नहीं बस पाए है।

विज्ञापन

हमारी गलियां और हक छीने गए 

मेहनत मजदूरी की और अपने हिस्सो की जमीन आज तक ढूंढते रहे लेकिन नाम मिला पीओजेके। उनके लिए परेशानियां ही परेशानियां थी। लेकिन लोग घबराए नहीं। आज यह लोग सबके सामने सीना ठोक के खड़े हैं।  उन्होंने कहा कि चाहे वह मीरपुर हो या कोटली हो किसने हक दिया था कि कोई हमसे हमारी गलियां छीन ले। लेकिन यह हक छीने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम सब एक ही किश्ती में सवार हैं

मैं दुनिया में कहीं भी बस जाऊं। किसी भी बड़ी से बड़ी इमारत में बस जाऊं, मगर मीरपुर की गली मेरे खून के अंदर है। यह बातें मैं कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि आज हम सब एक ही किश्ती में सवार हैं और हमारे एकजुट होने का समय आ गया है। 

अब 1994 के संसद के संकल्प को पूरा का सही समय: सुरेंद्र जैन 

जम्मू। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डा सुरेंद्र जैन ने कहा कि 1994 में देश की संसद ने प्रस्ताव पारित किया था उस संकल्प को पूरा करने का अब सही समय हैं। उन्होंने कहा मीरपुर, मुजफफराबाद, गिलगित बाल्टीस्तान के बिना जम्मू कश्मीर अधूर हैं और इसे पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त करवाकर पूरा जम्मू कश्मीर एक होना चाहिए। उन्होंने कहा पीओजेके विस्थापितो पर बनाई जाए कश्मीरी फाइल्स 2 ताकि पूरा विश्व पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर की सच्चाई को जान सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed