पुलवामा, किश्तवाड़ और उधमपुर हॉटस्पाट श्रेणी से बाहर, सभी कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से उधमपुर जिले में कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आने के बाद केंद्र सरकार ने हॉटस्पाट की कैटेगरी से बाहर कर दिया है। इससे उधमपुरवासियों को अब लॉकडाउन में ज्यादा छूट मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं पुलवामा और किश्तवाड़ भी कोरोना मुक्त हो गए हैं। प्रशासन ने बताया कि पुलवामा में तीन और किश्तवाड़ में एक कोरोना संक्रमित मरीज था जो अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब इन दोनों जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश में अब छह जिले कोरोना मुक्त घोषित हो चुके हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के शुरुआत में उधमपुर में संक्रमित मामले सामने आने लगे थे। इसके बाद दस से अधिक मामले आते ही केंद्र सरकार द्वारा जिले को हॉटस्पाट की श्रेणी में डालने के साथ ही कई पाबंदियां लगा दीं। 15 अप्रैल तक जिला उधमपुर में 19 संक्रमित मामले आने के साथ ही चार रेड जोन बन चुके थे। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हिम्मत नहीं हारी और रेड जोन में सर्वे व सर्विलांस कार्य को तेजी से जारी रखा।
इस दौरान संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों का पता लगाकर जहां टेस्ट करवाए गए वहीं सैकड़ों को क्वारंटीन भी किया। अभी तक रेड जोन में सर्वे व सर्विलांस का काम जारी रखा है। दिन-रात की मेहनत के बाद सप्ताह भर से जिले में एक भी नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है, जिस कारण अब केंद्र सरकार ने हॉटस्पाट की श्रेणी से बाहर कर दिया है। अब जिले को ज्यादा ढील मिलने का उम्मीद जगी है। हो सकता है कि अब प्रशासन बारी-बारी से मोबाइल, स्टेशनरी व अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दे कर लोगों को राहत प्रदान करे। हाटस्पाट की सूची से बाहर किए जाने पर जिला प्रशासन ने राहत महसूस की है।
वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का कारगिल जिला भी कोरोना मुक्त घोषित हो चुका है। लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी कि कारगिल कोविद -19 मुक्त जिला बन गया।