फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama, Bonora Field Station, Plantation of Tulip

Jammu News: पुलवामा के बोनोरा फील्ड स्टेशन में ट्यूलिप रोपण शुरू

विज्ञापन
Pulwama, Bonora Field Station, Plantation of Tulip
पुलवामा। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन जम्मू ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत वीरवार को ट्यूलिप रोपण शुरू किया। फील्ड स्टेशन बोनोरा पुलवामा में वार्षिक ट्यूलिप रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
विज्ञापन

। संस्था ने वर्ष 2022 से यहां ट्यूलिप खेती की पहल की है जिसका उद्देश्य ट्यूलिप बल्ब के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना, कृषि-तकनीकी प्रोटोकॉल विकसित करना और इस फसल के विस्तार को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएसआईआर-आईआईआईएम के निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान और विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू पूरे देश में चल रहे सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन को लागू कर रहा है जिसकी परिकल्पना केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और उपाध्यक्ष सीएसआईआर डॉ. जितेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य में जम्मू-कश्मीर को ट्यूलिप बल्ब उत्पादन का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारत को आयातक देश से आत्मनिर्भर उत्पादक बनाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed