{"_id":"5c880e2bbdec2213f52b713c","slug":"pulwama-attack-security-agencies-with-the-help-of-fbi-decoding-social-app-chats-of-militant-mudassir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुदस्सिर की चैटिंग को डिकोड करने में जुटी एजेंसी, कई आतंकी एनआईए के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुदस्सिर की चैटिंग को डिकोड करने में जुटी एजेंसी, कई आतंकी एनआईए के रडार पर
Wed, 13 Mar 2019 01:23 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:23 AM IST
सार
- पाकिस्तान में बैठे आकाओं के लगातार संपर्क में था
- उससे जुड़े कई आतंकी एनआईए की रडार पर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुदस्सिर चैटिंग ऐप के जरिये पाकिस्तान में बैठे आकाओं के लगातार संपर्क में था। सुरक्षा एजेंसियों को जांच में इस बात के संकेत मिले हैं। हमले के दौरान उसे लगातार पाकिस्तान में बैठे आकाओं से निर्देश मिल रहे थे। अब जांच एजेंसियां चैटिंग को डिकोड करने में जुटी हुई हैं। इसमें एफबीआई के सहयोग लेने की बात भी सामने आ रही है।
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि घटना की जांच कर रही एनआईए को पता चला है कि मुदस्सिर नए-नए चैटिंग ऐप के जरिये पाकिस्तान में बैठे सरगनाओं के संपर्क में था। पाकिस्तान से मुदस्सिर के सीधे संपर्क होने की भी जानकारी है।
सूत्रों ने बताया कि मुदस्सिर से जुड़े कई आतंकी लगातार एनआईए की रडार पर हैं। इसके लिए दक्षिणी कश्मीर में एनआईए ने डेरा डाल रखा है। हर कड़ी जोड़कर केस की जांच की जा रही है। आशंका है कि मुदस्सिर ने कुछ और फिदायीन तैयार किए हैं जो खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन
मुदस्सिर स्नातक था और इलेक्ट्रिशियन था। उसी ने हमले के लिए गाड़ी तथा विस्फोटक का प्रबंध किया था। दो दिन पहले यानी रविवार को मुठभेड़ में उसे सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद हमलावर जैश फिदायीन आदिल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह हमले की बात कर रहा था।