फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pulwama attack: jaish kashmir new commander abu bakar ied specialist masood azhar conspiracy

पुलवामा हमले के मास्टर माइंड कमांडर कामरान के मारे जाने के बाद अबू बकर को जैश ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 21 Feb 2019 08:07 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 21 Feb 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
pulwama attack: jaish kashmir new commander abu bakar ied specialist masood azhar conspiracy
सांकेतिक तस्वीर
पुलवामा हमले के 100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड कामरान तथा राशिद गाजी के मारे जाने के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने अबू बकर को नया कमांडर बनाया है। बताते हैं कि इसे अफगान लड़ाकों के साथ ट्रेनिंग दी गई है। जैश के कमांडरों के मारे जाने के बाद से आतंकी संगठन तथा इसके सरगना मसूद अजहर बौखलाहट में है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले साल जुलाई महीने में अबू बकर ने पीओके से घुसपैठ की थी। उसे कामरान की तरह ही आईईडी का एक्सपर्ट माना जाता है। इसी वजह से उसे आपरेशनल कमांडर की कमान सौंपी गई है ताकि आईईडी ब्लास्ट से भारी नुकसान पहुंचाया जा सके। बताते हैं कि पीओके में बोई, मदारपुर, फगोश और देवलियां के साथ ही अन्य कैंपों में फिदायीनों को ट्रेनिंग दी जा रही है। 
विज्ञापन


घाटी में मौजूदा समय में 450 आतंकियों के सक्रिय होने की सुरक्षा एजेंसियों के पास सूचनाएं हैं। इनमें पाकिस्तानी भी हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन, अल-बदर समेत अन्य संगठनों के आतंकी घाटी के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीबल व टंगधार के बीच हमले की आशंका, इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद घाटी में एक और बड़े हमले की फिराक में है। यह हमला भी पुलवामा की ही तरह कार के जरिये करने के इनपुट मिले हैं। इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी करके कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद एक बार फिर राज्य में बड़े हमले की फिराक में है। यह हमला चौकीबल और टंगधार के बीच में होने की आशंका जताई गई है। 

आतंकी फिर से कार के जरिये सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बना सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश के आतंकी अगले दो दिनों में चौकीबल और टंगधार के आसपास के मार्गों में सुरक्षा बलों के काफिलों को निशाना बना सकते हैं। इस बार हमले में हरे रंग की स्कॉर्पियो के इस्तेमाल किए जाने की भी खुफिया जानकारी मिली है। एजेंसी के अनुसार आतंकियों की ओर से कार को फिदायीन हमले के लिए तैयार भी कर लिया गया है।

खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि एक संदेश डिकोड किया गया है। उससे पता चला है कि पुलवामा हमले की तरह एक और हमले की योजना जैश के आतंकियों ने बनाई है। इस इनपुट की जानकारी सभी सुरक्षाबलों को दी गई है। वहीं इनपुट मिलने के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिल रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed