{"_id":"6a3d9872ed064cd2a8078bb7","slug":"pulse-polio-campaign-jammu-news-c-10-jmu1059-947185-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पल्स पोलियो अभियान 28 से, 19 \nलाख बच्चे घटकेंगे दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पल्स पोलियो अभियान 28 से, 19 लाख बच्चे घटकेंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राज्य टास्क फोर्स की बैठक में तैयारियों की समीक्षा
- 40 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी होंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू ने वीरवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को 28 जून को अभियान के दौरान शत-प्रतिशत कवरेज करने के निर्देश दिए।
राज्य टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, निदेशक परिवार कल्याण, एमसीएच एवं टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशकों ने भाग लिया। बताया गया कि 28 से 30 जून तक चलने वाले अभियान में प्रदेश में पांच वर्ष से कम आयु के 18.91 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के लिए 10,253 टीकाकरण बूथ, 791 ट्रांजिट प्वाइंट, 337 मेला एवं बाजार स्थल तथा 825 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा 40,291 वैक्सीनेटर और 2,610 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। टीकों की सुरक्षित आपूर्ति के लिए 24,176 वैक्सीन कैरियर भी उपलब्ध कराए गए हैं। एम राजू ने विशेष रूप से घुमंतू आबादी, प्रवासी बस्तियों, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों जैसे उच्च जोखिम वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन की अवश्य पिलाएं।