फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

विस्थापितों की कालोनी में सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
public poblem
public poblem - फोटो : SAMBA
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सामोआ, चपरेयाल, पंजतूत, पट्टियां, बरडोह आदि गांवों के लगभग सात सौ के करीब परिवार बीस साल से कारगिल युद्ध के दौरान से सौहल रोड पर गांव कोढेवाला में बनाई गई विस्थापित कॉलोनी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कॉलोनी में रह रहे लोगों के अनुसार उनकी भूखे मरने तक की नौबत आ गई है। लोगों ने बताया कि सरकार ने उनसे कहा था कि कॉलोनी में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन हमें न साफ पानी मिल रहा है न ही राशन ,जहां पर गलियों की हालत इतनी खस्ता है कि हमारे हर 15 दिन में जूते चपल टूट जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हमें सब से ज्यादा परेशानी कॉलोनी में रह रहे लोगों को खुले में शोच करना पड़ रहा है। इससे बीमारी फैलने का भय है। तीर्थ राम, अजीत राज, सोनू, तरसेम लाल आदि ने बताया कि हम बेहद परेशानियों में रह रहे हैं। छोटी से छोटी बीमारी पर हमें जम्मू या अखनूर जाना पड़ता है। यहां चिकित्सा केंद्र भी नहीं खोला गया है। इस विषय में बीडीसी के चेयरमैन प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि कोढेवाला कॉलोनी में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के सभी मसलों को प्राथमिकता देकर जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed