फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

शिष्टमंडलों ने सलाहकार के सामने मांगी रखीं

विज्ञापन
public poblem
जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार केवल कुमार शर्मा ने मंगलवार को जम्मू में साप्ताहिक जन सुनवाई के तहत विभिन्न शिष्टमंडलों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 400 सदस्यों ने सलाहकार से मुलाकात में अपनी समस्याओं को लेकर उनसे हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के चेयरमैन राहुल साहनी के नेतृत्व में आए शिष्टमंडल ने क्षेत्र में सफाई, ड्रेनेज, सड़क तारकोल, वाटर लीकेज व अन्य विकास मुद्दों को रखा। पूर्व एमएलसी कश्मीरा सिंह ने उदयवाला क्षेत्र में पब्लिक पार्क के निर्माण की मांग रखी। मेडिकल कालेज श्रीनगर के एमबीबीएस विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने परीक्षा संबंधी मुद्दा रखा। परनोटे डोडा के शिष्टमंडल ने प्रेम नगर से परनोटे सड़क के लिए फंड जारी करने की मांग की। आरएसपुरा के शिष्टमंडल ने चेयरमैन म्युनिसिपल कमेटी आरएस पुरा सतपाल के नेतृत्व में मीरां साहिब में 33 केवीए इलेक्ट्रिसटी लाइन और आरएसपुरा टाउन में पावर स्टेशन की मांग की। आल डिपार्टमेंट जेएंडके वर्कर्स कोआर्डिनेशन कमेटी और आल जेएंडके नेशनल यूथ कार्प्स एसोसिएशन ने नियमितीकरण और लंबित भुगतान जारी करने की मांग की। शिक्षकों ने भी मांगें रखीं। इसके अलावा अन्य शिष्टमंडलों ने भी अपनी समस्याओं और मांगों को सलाहकार के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed