{"_id":"633896c9750c573a8a200b97","slug":"public-poblem-akhnoor-news-jmu26927567","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया पोता घाट पर पर्यटकों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिया पोता घाट पर पर्यटकों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
विज्ञापन
जिया पोता घाट पर बंद पड़ा शौचालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। चिनाब दरिया के जिया पोता घाट को पर्यटक का दर्जा मिलने के बावजूद भी पर्यटकों को कई प्रकार की सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा रहा है। विशेष बात यह है कि इस तरफ से न तो पर्यटन विभाग ही ध्यान दे रहा है और न म्यूनिसिपल कमेटी ही संज्ञान ले रही है।
चिनाब दरिया के जिया पोता, चांदिया, हरि मंदिर, पांडव गुफा पर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां राज्य सहित अन्य राज्यों के पर्यटक राज्य के प्रथम महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक स्थल, ऐतिहासिक धरोहर के रूप में किला और बौद्ध धर्म से जुडे़ स्थल देखने आते हैं। इसमें कई परिवार और स्कूल के विद्यार्थी पिकनिक मनाने आते हैं। मगर घाटों में शौचालय और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने पर पर्यटकों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा रहा है। जियो पोता और चंदिया घाट पर एक-एक शौचालय बना है। जो निर्माण के बाद एक साल से बंद है, जबकि दूसरा चार वर्ष से बंद है। पानी का नल तक नहीं है। पर्यटकों को चिनाब दरिया से दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ा रहा है। चिनाब दरिया में बनी सैरगाह पर महिलाओं के लिए अलग से स्नान घर नहीं है। घाटों और सैरगाह पर कई बल्ब फ्यूज हैं जिससे रात्रि में अंधेरा रहता है। घाटों पर समय पर सफाई नहीं होती।
-----
पर्यटन स्थल घोषित होने के बावजूद भी पर्यटकों को कई प्रकार की सुविधाएं से वंचित रहना पड़ा रहा है। जिस सैरगाह पर एक किलोमीटर पर शौचालय सुविधाएं नहीं मिलती और न ही पीने के पानी की सुविधा है।
विज्ञापन
-राहुल लंगर, सामाजिक कार्य
-------
बिजली के बल्ब फ्यूज होने के बाद बदले नहीं जाने पर रात्रि में अंधेरा छाया रहता है, जबकि महिलाओं के स्नान करने के लिए अलग से स्थान नहीं है।
-दीपू कुमार
------
चिनाब दरिया के घाटों और सैरगाह पर प्रशासन को बिजली और पानी के लिए प्रबंध करना चाहिए। ताकि यहां पर्यटकों का आना जाना बढ़े।
-राज कुमार, स्थानीय निवासी
------
दरिया में बड़ी संख्या में दूर-दूर के पर्यटक आते हैं। मगर उनको वह सुविधा नहीं मिल पाती जो मिलनी चाहिए। सैरगाह में लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है।
-दीपक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता
------
सैरगाह पर बिजली की सुचारु व्यवस्था और शौचालय की सुविधाएं की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शौचालय बंद है।
-संजय सराफ, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी